फरवरी से लापता था सिख युवक, पाकिस्तान के एक गांव में मिला

sikh

पाकिस्तान में लापता सिख युवक तीन महीने बाद मिला।पुलिस के मुताबिक, सिंह कोहाट जिले के लाची तहसील के पास एक गांव में पाया गया। उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं ने उसका बुरी तरह उत्पीड़न किया था इसलिए उसे पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेशावर। पाकिस्तान में फरवरी से लापता एक सिख युवक को पुलिस ने देश के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गांव से बरामद किया है। उसका अपहरण उनके घर से कर लिया गया था। अविनाश सिंह 28 फरवरी को पेशावर कैंट के गुलबर्ग इलाके से लापता हो गया था। उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है। पुलिस के मुताबिक, सिंह कोहाट जिले के लाची तहसील के पास एक गांव में पाया गया। उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं ने उसका बुरी तरह उत्पीड़न किया था इसलिए उसे पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से मिसाइल निर्माण पाबंदी हटाने के फैसले की निंदा की, कही यह अहम बात

अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। उसके पिता ने मामला दर्ज कराया था। सिंह के परिवार के सदस्यों ने बताया कि अपहर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। पेशावर के एसएसपी (अभियान) यासीर आफरीदी और एसपी सिटी अतीक शाह ने अस्पताल में सिंह से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य का जायजा लिया। आफरीदी ने कहा कि मामले में सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़