‘स्मार्ट हज’ के लिए मक्का पहुंचे 20 लाख से अधिक मुस्लिम हजयात्री

more-than-2-million-muslims-from-all-over-the-world-started-haj-pilgrim-mecca
[email protected] । Aug 17 2018 2:47PM

सऊदी अरब में हज के लिए 20 लाख से अधिक मुस्लिम हजयात्री इस हफ्ते जमा हो रहे हैं और इस बार इस्लाम के पवित्र स्थलों तक लोगों को पहुंचाने में मदद के लिए ‘एप्प’ जैसी तकनीकों का प्रयोग बड़े स्तर पर किया जा रहा है।

मक्का। सऊदी अरब में हज के लिए 20 लाख से अधिक मुस्लिम हजयात्री इस हफ्ते जमा हो रहे हैं और इस बार इस्लाम के पवित्र स्थलों तक लोगों को पहुंचाने में मदद के लिए ‘एप्प’ जैसी तकनीकों का प्रयोग बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस साल हज ऐसे समय में होगा जब रूढि़वादी माने जाने वाले इस देश में बहुत बदलाव देखे जा रहे हैं और अंतत: महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगी रोक को हटा दिया गया है।

कल तक 16 लाख से अधिक लोग सालाना हज के लिए सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। हज रविवार से जुमा तक होगी। मक्का पहुंच रहे अलग अलग देशों के लोग अलग पहचान के लिए भिन्न भिन्न रंग के परिधान पहने हुए देखे जा सकते हैं। कुछ नौजवानों को अपने बुजुर्ग रिश्तेदारों को व्हीलचेयर पर ले जाते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में लोग पहली बार आए हैं। हज बकरीद के साथ समाप्त होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़