जापान में मौसम संबंधी घटनाओं में जुलाई में 300 से अधिक लोगों की मौत
[email protected] । Jul 31 2018 6:16PM
जापान में जुलाई के महीने में मौसम संबंधी कारण से 300 से अधिक लोगों की मौत हुयी है जो हाल के वर्षों में देश के सबसे घातक महीनों में से एक है।
तोक्यो। जापान में जुलाई के महीने में मौसम संबंधी कारण से 300 से अधिक लोगों की मौत हुयी है जो हाल के वर्षों में देश के सबसे घातक महीनों में से एक है। आपदा अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरूआत में पश्चिमी जापान में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 220 लोगों की मौत हो गयी।
नौ लोग अभी भी लापता हैं और उन्हें मृत मान लिया गया है। इसके बाद गर्मी के कारण लोगों की मौत हुयी है। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फेरन्हाइट) दर्ज किया गया। गर्मी के कारण जापान में 116 लोगों की मौत हुई है। भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और तूफान से देश के ग्रस्त होने के कारण यहां मृतकों की संख्या अधिक रही।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़