कांगो में नौका दुर्घटना के बाद 100 से ज्यादा लोग लापता

Congo Boat
प्रतिरूप फोटो

मोंगाला प्रांत के परिवहन और संचार मंत्री मिसिसो ने बताया कि 61 शव निकाल लिए गए हैं। मिसिसो ने बताया कि अब भी 100 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि 30 लोगों को बचा लिया गया।

किंशासा (कांगो)| कांगो के उत्तर-पश्चिम में मोंगाला प्रांत में इस सप्ताह कांगो नदी में नौका दुर्घटना में 100 लोगों की मौत हो गई या वे लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अधिकारियों और हादसे में जीवित बचे लोगों के मुताबिक यह घटना मोंगाला प्रांत के बुंबा शहर के पास सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात में हुई। मोंगाला प्रांत के परिवहन और संचार मंत्री मिसिसो ने बताया कि 61 शव निकाल लिए गए हैं।

मिसिसो ने बताया कि अब भी 100 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि 30 लोगों को बचा लिया गया।

इसे भी पढ़ें: आईएस ने अफगानिस्तान में मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़