भारत में अपना पहला पर्यटन कार्यालय खोलगा मोरक्को

morocco-opens-its-first-tourist-office-in-india
[email protected] । Sep 18 2018 12:09PM

मोरक्को के पर्यटन मंत्री मोहम्मद साजिद ने सोमवार को कहा कि मोरक्को जल्द ही नयी दिल्ली में अपना पहला पर्यटन कार्यालय खोलेगा। मोरक्को में वर्तमान में हर साल लगभग 15,000 भारतीय पर्यटक जाते हैं

नयी दिल्ली। मोरक्को के पर्यटन मंत्री मोहम्मद साजिद ने सोमवार को कहा कि मोरक्को जल्द ही नयी दिल्ली में अपना पहला पर्यटन कार्यालय खोलेगा। मोरक्को में वर्तमान में हर साल लगभग 15,000 भारतीय पर्यटक जाते हैं, जिसे 2019 तक 40,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

साजिद ने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा देश है। हालांकि हाल के वर्षों में भारत से जाने वाले पर्यटकों की संख्या काफी कम है। संस्कृति और विकास के मामले में दोनों के बीच बहुत सारी समानताएं हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों देशों में विविध पर्यटन क्षेत्र हैं । एक-दूसरे के पर्यटन क्षेत्र से काफी चीजें सीखीं जा सकती हैं ।’’उन्होंने कहा कि भारत के साथ एक पर्यटन समझौता किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़