रूस में कोरोना वायरस का कोहराम, करीब 9,000 नए मामले आए सामने

russia coronavirus

रूस में कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आए है।स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु की दर के तुलनात्मक रूप से कम रहने पर रूस से पश्चिम के विशेषज्ञों ने सवाल किए हैं।

मास्को। रूस में सोमवार को कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,50,000 से अधिक हो गयी। पिछले 24 घंटों में 92 संक्रमित लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,633 तक पहुंच गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु की दर के तुलनात्मक रूप से कम रहने पर रूस से पश्चिम के विशेषज्ञों ने सवाल किए हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील में कोविड-19 का कहर, अब तक 3.30 लाख से अधिक मामले

कइयों का यह भी कहना है कि सरकार आंकड़ों में हेरफेर कर सकती है और वायरस से संबंधित मौतों की सही जानकारी नहीं दे रही है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों के कारण मृतकों की संख्या कम रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़