पृथ्वी की करीब 80 लाख प्रजातियां बड़ी तेजी से खत्म हो रही हैं: संयुक्त राष्ट्र

nearly-eight-million-species-of-earth-are-ending-up-fast-united-nations

संयुक्त राष्ट्र के सोमवार को जारी एक आकलन में कहा गया है कि जानवरों एवं पौधों की 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इनमें से कई प्रजातियों पर कुछ दशकों में ही विलुप्त हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।

पेरिस। संयुक्त राष्ट्र के सोमवार को जारी एक आकलन में कहा गया है कि जानवरों एवं पौधों की 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इनमें से कई प्रजातियों पर कुछ दशकों में ही विलुप्त हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अजहर पर प्रतिबंध के बाद आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हुआ विश्व: व्हाइट हाउस

आकलन में कहा गया है कि मनुष्य उसी प्रकृति को नष्ट कर रहा है जिस पर उसका अस्तित्व निर्भर है और इसी का खामियाजा ये प्रजातियां भुगत रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के 400 से अधिक विशेषज्ञों के एक दल ने ‘समरी फॉर पॉलिसीमेकर्स’ में बताया कि पृथ्वी की करीब 80 लाख प्रजातियां बड़ी तेजी से खत्म हो रही हैं। ये प्रजातियां पिछले एक करोड़ वर्षों की तुलना में दसियों हजार गुणा तेजी से विलुप्त हो रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़