नेपाल सरकार ने शाह राजवंश के अनमोल राज-मुकुट को सार्वजनिक किया

nepal-government-unveils-priceless-crown-to-public
[email protected] । Oct 15 2018 5:47PM

नेपाल सरकार ने देश में ढाई शताब्दी तक राज करने वाले शाह राजवंश के राज-मुकुट और 11 अन्य कलाकृतियों को सोमवार को सार्वजनिक कर दिया। देश में लोकतंत्र की घोषणा के एक दशक बाद नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है।

काठमांडू। नेपाल सरकार ने देश में ढाई शताब्दी तक राज करने वाले शाह राजवंश के राज-मुकुट और 11 अन्य कलाकृतियों को सोमवार को सार्वजनिक कर दिया। देश में लोकतंत्र की घोषणा के एक दशक बाद नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने यहां स्थित एक संग्रहालय में एक विशेष समारोह में राज-मुकुट को सार्वजनिक किया। यह संग्रहालय पहले नारायणहिती रॉयल पैलेस के नाम से जाना जाता था। ओली ने कहा कि ताज का प्रदर्शन आने वाले दिनों में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगा जो नेपाल के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद करेगा। इस बीच संग्रहालय में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

गौरतलब है कि 28 मई 2008 को नेपाल में राजतंत्र के अंत के बाद नारायणहिती पैलेस को संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया था। अब इसकी देखरेख नेपाल सरकार के स्वामित्व में की जा रही है। 11 जून 2008 को जब शाही राजवंश के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र शाह ने इस शाही महल को छोड़ दिया, जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस शाही महल को एक संग्रहालय में तब्दील करने की घोषणा की थी। इस संग्रहालय को जनता के लिए 27 फरवरी 2009 को खोला गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़