टेबल पर लैपटॉप और AK-47... इस तरह आर्थिक गतिविधियों को अंजाम देगा अफगान बैंक का नया गर्वनर

Mulla Haji Mohammad Idris

तालिबान ने हाजी मोहम्मद इदरिस को दा अफगानिस्तान बैंक का गर्वनर नियुक्त किया है। इस तस्वीर में इदरिस अपने दफ्तर में बैठा हुआ है और लैपटॉप चला रहा है। उसकी टेबल पर एके-47 भी दिखाई दे रही है, जो अपने आप में काफी कुछ बया कर रही है।

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा करने के बाद नई सरकार का भी गठन कर दिया। जिसमें मुल्ला हसन अखुंद को सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया। जबकि मुल्ला बरादर और अब्दुल सलाम हनाफी को उप प्रधानमंत्री का पद मिला। तालिबान की नई सरकार में मौजूद लोगों के पास आतंकवाद की तरह-तरह की डिग्रियां मौजूद हैं। इसी बीच एक तस्वीर सामने आई जिसमें अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक 'दा अफगानिस्तान बैंक' का नवनियुक्त गर्वनर दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान का नया फरमान, क्या है विरोध का मकसद, क्या लगेंगे नारे समेत इन बातों की देनी पड़ेगी जानकारी 

कौन है बैंक का गर्वनर ?

तालिबान ने हाजी मोहम्मद इदरिस को दा अफगानिस्तान बैंक का गर्वनर नियुक्त किया है। इस तस्वीर में इदरिस अपने दफ्तर में बैठा हुआ है और लैपटॉप चला रहा है। उसकी टेबल पर एके-47 भी दिखाई दे रही है, जो अपने आप में काफी कुछ बया कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इदरिस को वित्तीय मुद्दों पर काम करने का अच्छा खासा अनुभव है लेकिन उसकी तस्वीर देखने के बाद तो कुछ और ही प्रतीत हो रहा है। कहा जा रहा है कि इदरिस के पास कोई भी उच्च शिक्षा नहीं है, बस वह आंदोलन के साथ ही जुड़ा रहा है। जिसका मतलब है कि पढ़ाई-लिखाई में हाथ तंग है फिर भी तालिबान ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। तालिबान इकोनॉमिक कमीशन का प्रमुख रह चुके इदरिस को बखूबी पता है कि काले धन को सफेद कैसे किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने CIA, MI6 और रूसी NSA के साथ की अफगानिस्तान पर चर्चा, तालिबानी समस्याओं पर जताई चिंता 

वहीं एक और वीडियो सामने आया जिसमें तालिबान लड़ाके झूला झूलते हुए दिखाई दिए। पहले भी झूला झूलते हुए उनके कई सारे वीडियो सामने आए थे लेकिन इस बार ऐसा क्या खास है कि हम उसकी चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, इस बार वायुसेना के विमान पर झूला-झूलते हुए तालिबानियों का वीडियो सामने आया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़