प्रिंस फिलिप की याद ब्रिटेन की डाक सेवा जारी करेगी टिकट, बिक्री 24 जून से होगी शुरू

BRITAIN
प्रतिरूप फोटो

ब्रिटेन की रॉयल मेल प्रिंस फिलिप की याद में विशेष टिकट जारी करेगी।इन टिकटों की बिक्री आधिकारिक रूप से 24 जून से शुरू होगी। प्रिंस फिलिप का गत नौ अप्रैल को विंडसर कैसल में निधन हो गया था।

लंदन। ब्रिटेन की डाक सेवा ‘रॉयल मेल’ प्रिंस फिलिप की याद में विशेष टिकट जारी करेगी। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति फिलिप का पिछले महीने 99 साल की उम्र में निधन हो गया था। रॉयल मेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमोन थांप्सन ने कहा कि विशेष डाक टिकटों के जरिए फिलिप के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोविड19 से जंग में अमेरिका बढ़ा रहा मदद का हाथ, इस फाउंडेशन ने जुटाये 2.5 करोड़ डॉलर

उन्होंने कहा, ‘‘सात दशकों से अधिक समय तक वह (फिलिप) हमारे राष्ट्रीय जीवन के केंद्र में रहे। उनका निधन हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है और हम उनकी याद में टिकट जारी करेंगे।’’ इन टिकटों की बिक्री आधिकारिक रूप से 24 जून से शुरू होगी। प्रिंस फिलिप का गत नौ अप्रैल को विंडसर कैसल में निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़