तालिबान का नया फरमान, क्या है विरोध का मकसद, क्या लगेंगे नारे समेत इन बातों की देनी पड़ेगी जानकारी

taliban

तालिबानी सरकार के फरमान के मुताबिक विरोध प्रदर्शन से पहले न्याय मंत्रालय से इसकी अनुमति लेनी पड़ेगी। विरोध प्रदर्शन के 24 घंटे पहले इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों (तालिबानी लड़ाकों) को देनी पड़ेगी।

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने सरकार का गठन कर लिया है और इसी के साथ ही उन्होंने एक नया फरमान जारी किया है। आपको बता दें कि तालिबान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और तालिबान की असल सच्चाई सामने आ गई। तालिबान ने नागरिकों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया, उनके अधिकारों का हनन होने लगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने CIA, MI6 और रूसी NSA के साथ की अफगानिस्तान पर चर्चा, तालिबानी समस्याओं पर जताई चिंता 

तालिबानी फरमान 

तालिबानी सरकार के फरमान के मुताबिक विरोध प्रदर्शन से पहले न्याय मंत्रालय से इसकी अनुमति लेनी पड़ेगी। विरोध प्रदर्शन के 24 घंटे पहले इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों (तालिबानी लड़ाकों) को देनी पड़ेगी। 

तालिबानी सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद गृह मंत्रालय ने यह नियम बनाए हैं। अफगानी मीडिया के मुताबिक विरोध प्रदर्शन से पहले उसका मकसद, कहां, कब और कैसे होगा और नारे क्या लगेंगे इसकी जानकारी देनी पड़ेगी।  

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला खेलों पर पाबंदी लगाई : रिपोर्ट 

क्या है विरोध का मकसद ? 

काबुल में महिलाओं समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी ने मंगलवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इस दौरान तालिबान ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की थी। वहीं प्रदर्शन को कवर कर रहे कई अफगानी पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया। हाल ही पत्रकारों को बेरहमी से पीटने की घटना भी सामने आई है। तालिबान ने दो पत्रकारों को बेरहमी पीटा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़