न्यूजीलैंड के इस शहर से खत्म हो जाएगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेर्न ने दिए आदेश

Jacinda ardern

कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के बाद न्यूजीलैंड में लॉकडाउन समाप्त होगा।देश में पिछले छह महीने में यह पहला लॉकडाउन था। देश में अब तक सफलता पूर्वक कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया गया है।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में आज मध्य रात्रि के बाद से लॉकडाउन समाप्त हो जायेगा। कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रित किये जाने के बाद सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेर्न ने कहा, ‘‘यह एक अच्छी खबर है।’’ देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में रविवार को लॉकडाउन लगाया गया था। इससे पहले समुदाय में वायरस के तीन अस्पष्ट मामले सामने आये थे। देश में पिछले छह महीने में यह पहला लॉकडाउन था। देश में अब तक सफलता पूर्वक कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से की बात

लॉकडाउन को समाप्त करने का यह कदम उठाया गया है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महामारी का प्रसार कुल छह लोगों में हुये हैं। ?प्रधानमंत्री का कहना है कि संपर्कों के कारण अतिरिक्त मामले सामने आ सकते हैं। जांच के यह पता चलता है कि महामारी का प्रसार बहुत अधिक नहीं हुआ है। प्रयोगशालाओं में मंगलवार को 17 हजार से अधिक लोगों की जांच की गयी। जेसिंडा ने कहा, ‘‘इससे यह पता चलता है कि हमारे यहां महमारी का प्रसार बहुत अधिक नहीं हुआ है।’’ शुरूआती मामले में माता, पिता एवं उनकी 13 साल की बेटी संक्रमित मिली। बेटी स्थानीय हाई स्कूल गयी थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि तीन नये मामले स्कूल से मिले हैं जो उसके कक्षा के सहपाठी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़