न्यूजीलैंड में नए बंदूक कानून को मिली अंतिम मंजूरी

new-zealand-final-approval-for-new-gun-law
[email protected] । Apr 11 2019 2:35PM

हथियार आधी रात से ही अवैध श्रेणी में आ जाएंगे लेकिन पुलिस का कहना है कि वापस खरीदी (बायबैक) पर विस्तृत जानकारी मिलने तक छूट कार्यक्रम प्रभावी रहेगा।

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल ने गुरुवार को सैन्य शैली के हथियारों पर रोक लगाने के लिए एक नए कानूनपर औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर कर उसे मंजूरी प्रदान कर दी। क्राइस्टचर्च में पिछले महीने दो मस्जिदों पर की गई गोलीबारी के बाद यह नया कानून लाया जा रहा है। गोलीबारी में 50 लोगों की जान चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड हमले के बाद लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के नियमों को सख्त बना रहा है फेसबुक

गवर्नर जनरल पाट्सी रेड्डी ने विधेयक पर हस्ताक्षर किए। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित बंदूकों को वापस लेने के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। हथियार आधी रात से ही अवैध श्रेणी में आ जाएंगे लेकिन पुलिस का कहना है कि वापस खरीदी (बायबैक) पर विस्तृत जानकारी मिलने तक छूट कार्यक्रम प्रभावी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: मस्जिद हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने न्यूजीलैंड जाएंगे प्रिंस विलियम

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़