नाइजीरिया में कच्चे तेल की अवैध निर्यात के आरोप में 18 लोग गिरफ्तार

nigerians-arrest-18-people-for-illegal-export-of-crude-oil

नाइजीरियाई नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार नाविक नाइजीरिया से चोरी के कच्चे तेल को दो विदेशी जहाजों, एमटी एपेकस और एमटी इनविक्टस से निर्यात करने की योजना बना रहे थे।

अबुजा। घाना में चोरी के कच्चे तेल के अवैध निर्यात की कथित तौर पर कोशिश करने के आरोप में नाइजीरिया में एक भारतीय नागरिक समेत 18 नाविकों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया में 5 भारतीय नाविक का अपहरण, सुषमा ने उच्च स्तर पर मामले को देखने को कहा

नाइजीरियाई नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार नाविक नाइजीरिया से चोरी के कच्चे तेल को दो विदेशी जहाजों, एमटी एपेकस और एमटी इनविक्टस से निर्यात करने की योजना बना रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया के बंदूकधारियों ने विदेशी मजदूरों को किया अगवा

माना जाता है कि इन दोनों जहाजों का संचालन पेट्रोग्रेस इनकॉर्पोरेशन करती है, जिसके कार्यालय नाइजीरिया, यूनान और अमेरिका में हैं। गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक की पहचान प्रकट नहीं की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़