रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित शिमोमूरा का निधन

nobel-chemistry-laureate-osamu-shimomura-dies
[email protected] । Oct 22 2018 2:31PM

जापान में जन्मे समुद्री जीवविज्ञानी और रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ओसामु शिमोमूरा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नागासाकी विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी।

तोक्यो। जापान में जन्मे समुद्री जीवविज्ञानी और रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ओसामु शिमोमूरा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नागासाकी विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। विश्वविद्यालय ने सोमवार को बताया कि शिमोमूरा का शुक्रवार को निधन हो गया। शिमोमूरा और अमेरिका के दो वैज्ञानिकों ने जेलीफिश प्रोटीन की खोज और उसके विकास के लिए 2008 में संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार जीता था।

उनकी यह खोज बाद में कैंसर के अध्ययनों में मददगार साबित हुई शिमोमूरा 1928 में उत्तरी क्योटो में जन्मे थे और उन्होंने नागासाकी विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की जहां 16 साल की उम्र में अमेरिका के परमाणु हमले में वह बच गए थे। उन्होंने नागासाकी कॉलेज ऑफ फार्मेसी से 1951 में रसायनशास्त्र में डिग्री हासिल की। नागासाकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि शिमोमूरा अमेरिका में रह रहे थे लेकिन बाद में अपने रिश्तेदारों के पास नागासाकी लौट गए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़