Russia Ukraine War: हाथों में एटमी ब्रीफकेस, दुनिया को पुतिन का विनाशकारी संदेश, जंग में हराने के बारे में सोचना भी मत

Nuclear briefcas
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Feb 4 2023 12:10PM

रूस यूक्रेन के खिलाफ विध्वंसक जंग छेड़ने वाला है। अब तक दुनिया ने रूस की खतरनाक न्यूक्लियर यार्स देखी है। महाविनाशक सरमत मिसाइल देखी है। न्यूक्लियर पावर लगोरोद सबमरीन देखी है।

हर गुजरते वक्त के साथ रूस और यूक्रेन की जंग और भीषण होती जा रही है। तोप से गोले ही नहीं दागे जा रहे हैं, रूस ने रणभूमि में न्यूक्लियर हथियार उतार दिए हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने साफ-साफ कह दिया है कि रूस को हराने का ख्वाब पालने वाले देश अपने विनाश का बंदोबस्त खुद कर रहे हैं। रूस ऐसा न्यूक्लियर हमला करने के लिए तैयार है जिसे रोकना किसी के बस की बात नहीं है। रूस यूक्रेन के खिलाफ विध्वंसक जंग छेड़ने वाला है। अब तक दुनिया ने रूस की खतरनाक न्यूक्लियर यार्स देखी है। महाविनाशक सरमत मिसाइल देखी है। न्यूक्लियर पावर लगोरोद सबमरीन देखी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी आसमान में चीन, पेंटागन की उड़ी नींद, जिनपिंग के रूस दौरे से पहले US के परमाणु हथियार क्यों टटोल रहा ड्रैगन?

रूस के एटमी पावर का ट्रेलर दिखता रहा है। टीयू 160 एम और किंझल मिसाइल भी देखी है। लेकिन अब पुतिन ने अपना न्यूक्लियर ब्रीफकेस दिखाया है। न्यूक्लियर ब्रीफकेस का मतलब विनाश का बटन है और यह बटन बस दबने ही वाला है। सामने आए वीडियो में दो ब्रीफकेस नजर आ रहे हैं। एक वह जो बुलेटप्रूफ कैरी करता है जबकि दूसरा न्यूक्लियर ब्रीफकेस बताया जा रहा है। इसे न्यूक्लियर फुटबॉल कहते हैं। स्टालिनग्राद जंग की सालगिरह का अवसर था दो सिक्योरिटी गार्ड के पास ब्रीफकेस नजर आया। पुतिन से कुछ दूरी पर यह गार्ड्स खड़े थे। पुतिन जब  न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ दिखे उन्होंने उसी वक्त पश्चिमी देशों को एक बड़ी चेतावनी भी दे डाली। पुतिन ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद तीसरे विश्व युद्ध के संकेत दिए। उन्होंने साफ कर दिया कि रूस के साथ आर पार का अंजाम दुनिया के लिए खतरनाक होने वाला है। जर्मनी को वर्ल्ड वॉर टू के खलनायक के साथ वर्ल्ड वॉर 3 से जोड़ते हुए अमेरिका को कड़ा संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine war: जिनपिंग के मॉस्को दौरे से बदल सकता है जंग का स्वरूप, रूस और चीन की नजदीकियों से NATO हुआ परेशान

स्टेलिनग्राद जंग की सालगिरह पर पुतिन ने भारी लाव लश्कर के साथ नजर आए। उन्होंने स्टेलिनग्राद के शहीदों को नमन करते हुए पूरी दुनिया को अपना विनाशक हथियार भी दिखा दिया। यूक्रेन युद्ध के दौरान पहली बार पुतिन न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ नजर आए। पुतिन ने कहा कि जंग में रूस को हराने के बारे में सोचना भी भूल होगी। वर्ल्ड वॉर टू की तरह नाजी के लेपर्ड टैंक हमारे बॉर्डर पर होंगे और पश्चिमी देश समझ लें की रूस के साथ आधुनिक जंग आसान नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़