विश्वभर में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 1,90,000 के पार

coronavirus

एएफपी आंकड़ें के मुताबिक विश्वभर में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 1,90,000 के पार पहुंच गई है। चीन में दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 1,90,089 लोग मारे गए हैं और26,98,733 संक्रमित हैं।इससे सबसे अधिक यूरोप प्रभावित हुआ है जहां1,16,221 लोगों की इससे जान गई और12,96,248 मामले सामने आए हैं।

पेरिस। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनियाभर भर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,90,000 के पार हो गई। इसमें दो-तिहाई लोग यूरोप में मारे गए हैं। आधिकारिक स्रोतों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह सात बजकर 40 मिनट तक मिले आंकड़ों को जोड़ने के बाद ‘एएफपी’ द्वारा तैयार की गई टेली में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नर्सिंग होम के लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है भारतीय मूल की लड़की

चीन में दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 1,90,089 लोग मारे गए हैं और 26,98,733 संक्रमित हैं। इससे सबसे अधिक यूरोप प्रभावित हुआ है जहां 1,16,221 लोगों की इससे जान गई और 12,96,248 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अमेरिका में 49,963, इटली में 25,549, स्पेन में 22,157, फ्रांस में 21,856 और ब्रिटेन में 18,738 लोगों की जान गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़