हिलेरी या ट्रंप को पसंद करने वाले मतदाताओं की संख्या बहुत कम

[email protected] । Jul 15 2016 4:17PM

अमेरिका में आज जारी एक सर्वेक्षण में बहुत कम अमेरिकी मतदाताओं ने दोनों प्रतिद्वंद्वियों के लिए सकारात्मक विचार रखे हैं।

वॉशिंगटन। एक ओर जहां डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के लिए अपनी-अपनी पार्टियों के आधिकारिक उम्मीदवार बनने की औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आज जारी एक सर्वेक्षण में बहुत कम अमेरिकी मतदाताओं ने दोनों प्रतिद्वंद्वियों के लिए सकारात्मक विचार रखे हैं। सर्वेक्षण जारी करते हुए पेव रिसर्च ने बताया कि ‘‘जिसे आप पसंद करते हैं’’ विवरण में क्लिंटन के लिए केवल 18 फीसदी पंजीकृत मतदाताओं ने निशान लगाया है जबकि ट्रंप के लिए और भी कम 10 फीसदी मतदाताओं ने इसे चुना है। 19 फीसदी लोगों ने ट्रंप को और 13 फीसदी लोगों ने क्लिंटन को ‘‘ईमानदार’’ शब्द से जोड़ा है। ‘‘जो देश को जोड़ सकता है’’ इस उक्ति पर 19 फीसदी लोगों ने ट्रंप के लिए और 17 फीसदी ने क्लिंटन के लिए निशान लगाया है।

पेव के मुताबिक विभिन्न पैमानों में ट्रंप के मुकाबले क्लिंटन को ज्यादा सकारात्मक और कम नकारात्मक तरीके से देखा गया है। लगभग एक तिहाई (36 फीसदी) लोगों ने क्लिंटन को ‘‘अच्छी जानकार’’ माना है, 13 फीसदी लोगों ने ट्रंप के लिए ऐसा माना है। ‘‘असहमत होते हुए भी लोगों के साथ काम करने के इच्छुक’’ इस उक्ति के लिए 36 फीसदी लोगों ने क्लिंटन को चुना है जबकि महज 20 फीसदी लोगों ने माना है कि यह बात ट्रंप पर सटीक बैठती है। आधे से ज्यादा मतदाताओं (55 फीसदी) ने ‘‘अति (एक्सट्रीम)’’ शब्द को ट्रंप से जोड़ा है और 19 फीसदी ने इसे क्लिंटन से जोड़ा है। पेव रिसर्च सेंटर के अमेरिकन ट्रेंड्स पैनल ने यह सर्वे सात जून से पांच जुलाई के बीच किया था। इसमें 4,602 वयस्कों से बात की गई जिनमें से 3,834 पंजीकृत मतदाता थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़