बर्लिन के संगीत समारोह में हुई खुलेआम गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

one-killed-three-injured-in-firing-in-front-of-concert-venue-in-berlin
[email protected] । Feb 15 2020 3:57PM

बर्लिन में शुक्रवार को संगीत समारोह के कार्यक्रम स्थल के सामने गोलीबारी में एक की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी शुक्रवार की रात कार्यक्रम स्थल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘तुर्की कॉमेडी नाइट’ से जुड़ा था या नहीं। यूरोपीय राजधानियों में बर्लिन में प्रति व्यक्ति हत्याओं की संख्या सबसे अधिक है।

बर्लिन। बर्लिन में शुक्रवार को संगीत समारोह के कार्यक्रम स्थल के सामने गोलीबारी में एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बर्लिन के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शहर के मध्य में पॉट्सडैम प्लाजो के पास स्थित टेम्पोड्रोम के बाहर अज्ञात लोगों ने खुलेआम गोलीबारी की और मौको से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिकी व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कितना महत्वपूर्ण

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी शुक्रवार की रात कार्यक्रम स्थल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘तुर्की कॉमेडी नाइट’ से जुड़ा था या नहीं। यूरोपीय राजधानियों में बर्लिन में प्रति व्यक्ति हत्याओं की संख्या सबसे अधिक है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़