नॉर्वे की मस्जिद में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, हमालवर गिरफ्तार

one-man-hurt-in-norway-mosque-shooting-suspect-arrested
[email protected] । Aug 11 2019 11:37AM

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के समीप कई हथियारों से लैस एक हमलावर ने एक मस्जिद गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। नॉर्वे पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को गोलीबारी करने वाले हमलावर को एक उम्रदराज व्यक्ति ने काबू में कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ओस्लो। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के समीप कई हथियारों से लैस एक हमलावर ने एक मस्जिद गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। नॉर्वे पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को गोलीबारी करने वाले हमलावर को एक उम्रदराज व्यक्ति ने काबू में कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, पुलिस ने शनिवार शाम को बताया कि हमले के कुछ घंटों बाद बेइरम उपनगर में एक घर से संदिग्ध हमलावर की परिचित एक युवती का शव मिला। बेइरम में ही गोलीबारी हुई थी। जांचकर्ताओं ने युवती की मौत के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने पाकिस्तान से कहा, शिमला समझौते के माध्यम से सुलझाएं कश्मीर मुद्दा

मस्जिद के इमाम इरफान मुश्ताक ने हमलावर को श्वेत युवक बताया जिसने काले कपड़े पहने हुए थे और उसने एक हेलमेट तथा बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि हमले के समय अल नूर इस्लामिक केंद्र में केवल तीन लोग ही मौजूद थे। मुश्ताक ने बताया कि बंदूकधारी को काबू करने वाले व्यक्ति की उम्र 75 वर्ष है और वह नमाज के बाद कुरान पढ़ रहा था। पुलिस को घटना के फौरन बाद सूचना दे दी गई। ओस्लो पुलिस के प्रवक्ता रुन स्जोल्ड ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘यह नॉर्वे का युवक है और उसकी पृष्ठभूमि भी यहीं की है। वह पड़ोस के इलाके में ही रहता है।’’ यह हमला हज के समापन के मौके पर मनाई जाने वाली ईद-उल-अज़हा से पहले हुआ है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़