भारत सर्वाधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक- डोनाल्ड ट्रंप

one-of-india-most-charged-countries-donald-trump
[email protected] । Apr 4 2019 2:54PM

ट्रंप ने लगातार भारत को शुल्कों का बादशाह बताया है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। वह दुनिया में सर्वाधिक शुल्क लगाने वाले देशों में एक हैं। वह हमारे ऊपर 100 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार मामलों को लेकर एक बार फिर से भारत को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सर्वाधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है। उन्होंने नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेशनल कमेटी एनुअल स्प्रिंग डिनर में मंगलवार को यहां कहा कि भारत हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल समेत अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अत्यधिक शुल्क उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको सीमा को बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं: ट्रम्प

ट्रंप ने लगातार भारत को शुल्कों का बादशाह बताया है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। वह दुनिया में सर्वाधिक शुल्क लगाने वाले देशों में एक हैं। वह हमारे ऊपर 100 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको सीमा बंद करने की चेतावनी दी

जब वह हमें मोटरसाइकिल भेजते हैं, हम कोई शुल्क नहीं लगाते हैं। हम उन्हें हर्ले-डेविडसन भेजते हैं, वह हमारे ऊपर 100 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं। यह ठीक नहीं है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़