अमेरिका के वाशिंगटन में पांच मंजिला इमारत ढही, कई लोग घायल

america

अमेरिका में निर्माणाधीन इमारत ढही जिसमें कई लोग घायल हो गए है।अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में निर्माण के काम में लगे अनेक श्रमिक घायल हो गए हैं। इमारत के आसपास के दो घरों को खाली करवा लिया गया है। घटनास्थल के वीडियो में दमकलकर्मी मलबे में दबे व्यक्ति को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

वाशिंगटन। वाशिंगटन में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ब्राइटवुड पार्क में हुई। दमकल अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत पूरी तरह से ढह गई है और कम से कम एक व्यक्ति इसके मलबे में दबा है। व्यक्ति को मलबे से निकालने की कोशिश जारी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में समर्थन जुटाने के प्रयास तेज करते दिख रहा है पाकिस्तान

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में निर्माण के काम में लगे अनेक श्रमिक घायल हो गए हैं। इमारत के आसपास के दो घरों को खाली करवा लिया गया है। घटनास्थल के वीडियो में दमकलकर्मी मलबे में दबे व्यक्ति को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़