नाइजीरिया हमले में बोको हराम के 50 से अधिक सदस्य मारे गये

over-50-members-of-boko-haram-were-killed-in-nigeria-attack

घटना में 11 अन्य जवान घायल हो गये। बेरमानडोआ ने बताया की बोको हराम के 52 सदस्य मारे गये। चाड बलों ने भारी हथियारों और कई छोटे हथियारों से लैस से एक वाहन बरामद किया।

एन्दजामेना। उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में एक बहुराष्ट्रीय बल पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में बोको हराम के 50 से अधिक सदस्य मारे गये। सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया नें नहीं थम रहा बोको हराम जिहादियों का आतंक, सात ग्रामीणों को मारा

कर्नल अजीम बेरमानडोआ ने बताया कि क्रॉस कउवा में हमले में मल्टीनेशन ज्वाइंट टास्क फोर्स (एमएमएफ) के चाड के दो जवान भी मारे गये। एमएमएफ बोको हराम के खिलाफ लड़ने वाला बल है जिसमें चाड, कैमरून, नाइजर और नाइजीरिया के जवान शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: चिबोक स्कूल अपहरण की घटना के पांच साल बाद भी 112 बच्चियों का कोई सुराग नहीं

घटना में 11 अन्य जवान घायल हो गये। बेरमानडोआ ने बताया की बोको हराम के 52 सदस्य मारे गये। चाड बलों ने भारी हथियारों और कई छोटे हथियारों से लैस से एक वाहन बरामद किया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़