पाक व्यक्ति का दावा हिन्दू लड़की ने इस्लाम अपनाया और उससे शादी की

pak-person-claims-hindu-girl-adopted-islam-and-married-him
[email protected] । Mar 27 2019 5:05PM

खबर के मुताबिक, व्यक्ति ने पत्रकारों को दस्तावेज भेजे हैं जिसमें दावा किया गया है कि समराव शहर में उसके मदरसे में 17 मार्च को पीर जान आगा खान सरहांदी ने लड़की को इस्लाम स्वीकार कराया जिसके बाद उसने लड़की से शादी कर ली।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक शख्स ने दावा किया है कि सिंध प्रांत से जिस नाबालिग लड़की का अपहरण चार हथियारबंद लोगों ने किया था उसने इस्लाम कबूल कर लिया है और उससे शादी कर ली है। इसी तरह का मामला कुछ दिन पहले आया था जिसके बाद राष्ट्रव्यापी रोष व्याप्त हो गया था। एक दिन पहले प्रांतीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री हरि राम किशोर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि अपहरण के मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाए और लड़की के परिवार को सुरक्षा दी जाए।

इसे भी पढ़ें: इमरान ने हिंदू किशोरियों के जबरन धर्म परिवर्तन की खबरों पर दिए जांच के आदेश

लड़की के पिता ने शिकायत दी है कि 17 मार्च को उनकी 14 साल की बेटी को बादिन जिले में स्थित उनके घर से चार हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया है। इसके बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चार में तीन हथियारबंद लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। डॉन की खबर के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दावा किया है कि लड़की अब उसकी पत्नी है और उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: सुषमा ने पाक में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण के मामले पर रिपोर्ट मांगी

खबर के मुताबिक, व्यक्ति ने पत्रकारों को दस्तावेज भेजे हैं जिसमें दावा किया गया है कि समराव शहर में उसके मदरसे में 17 मार्च को पीर जान आगा खान सरहांदी ने लड़की को इस्लाम स्वीकार कराया जिसके बाद उसने लड़की से शादी कर ली।

खबर में कहा गया है कि उमरकोट जिले के रहने वाले व्यक्ति ने लड़की के पिता के इस दावे को भी खारिज किया कि वह नाबालिग है। उसने कहा कि लड़की की उम्र 19 साल है। गौरतलब है कि यह घटना सिंध के घोटकी जिले में दो हिन्दू नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण कराने को लेकर राष्ट्र व्यापी रोष के बीच हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़