पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को किया तलब

pakistan-calls-for-indian-diplomat-over-ceasefire-violation
[email protected] । Jan 7 2019 6:23PM

बयान के अनुसार नियंत्रण रेखा पर स्थित बागसर सेक्टर में गोलीबारी से एक नागिरक की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी। फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंड्री पर भारतीय सशस्त्रबल भारी हथियारों से नागरिकों के रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा ‘बिना उकसावे के कथित रुप से किये गये संघर्षविराम उल्लंघन’ की निंदा की। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा ‘बिना उकसावे के कथित रुप से किये गये संघर्षविराम उल्लंघन’ की निंदा की।

इसे भी पढ़ें- बाजार में नकद-धन की दिक्कत होने पर कदम उठाए जाएंगे: RBI गवर्नर

बयान के अनुसार नियंत्रण रेखा पर स्थित बागसर सेक्टर में गोलीबारी से एक नागिरक की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी। फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंड्री पर भारतीय सशस्त्रबल भारी हथियारों से नागरिकों के रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। उसमें कहा गया है, ‘‘भारत द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन में यह अप्रत्याशित वृद्धि 2017 से ही जारी है जब भारतीय सशस्त्रबलों ने 1970 संघर्षविराम उल्लंघन किये।’’

इसे भी पढ़ें- घरेलू एयरलाइनों ने 2018 में 100 से अधिक विमानों को बेड़े में शामिल किया

बयान में कहा गया है, ‘‘रिहायशी क्षेत्रों को जान-बूझकर निशाना बनाया जाना वाकई निंदनीय और मानवीय मर्यादा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के विपरीत है। भारत द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे गलत अनुमान लगाया जा सकता है।’’फैसल ने कहा कि भारतीय पक्ष 2003 के संघर्षविराम उल्लंघन का सम्मान करे, संघर्षविराम की इस और अन्य घटनाओं की जांच करे, भारतीय सशस्त्रबलों को संघर्षविराम का सम्मान करने का निर्देश दे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़