पाकिस्तान में कोविड-19 के 3,097 नये मामले, एक महीने में सर्वाधिक संख्या

pakistan coronavirus

पाकिस्तान में कोविड-19 के3,097 नये मामले सामने आए है। देश में कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 10,818 पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सिंध प्रांत में 1,769 नये मामले सामने आए।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,097 नये मामले सामने आए, जो करीब एक महीने में सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही, देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर511,921 हो गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की राजदूत कैली क्राफ्ट का ताइवान दौरा रद्द, चीन ने दी थी चेतावनी

देश में कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 10,818 पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सिंध प्रांत में 1,769 नये मामले सामने आए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़