पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल सत्तार का 88 वर्ष की आयु में निधन

pakistan-s-ex-foreign-minister-abdul-sattar-no-more

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल सत्तार नहीं रहे। सत्तार लेखक भी थे। उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति को लेकर एक किताब भी लिखी थी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल सत्तार का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विदेश कार्यालय ने रविवार को इसकी घोषणा की। सत्तार पेशे से राजनयिक थे। वह 1999 से 2002 के बीच पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति एवं सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में विदेश मंत्री रहे। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में शांति लाने की कोशिशों में सहयोग करने का संकल्प दोहराया

वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ऐतिहासिक आगरा शिखर सम्मेलन में मुशर्रफ के साथ थे। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल सत्तार नहीं रहे। सत्तार लेखक भी थे। उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति को लेकर एक किताब भी लिखी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़