अमेरिका के फ्लोरिडा नदी में गिरा बोइंग 737 विमान, सभी यात्री सुरक्षित

plane-crashes-into-florida-river-at-end-of-runway

नेवल एयर स्टेशन जैक्सनविले द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्यूबा के नौसैन्य अड्डे ग्वांतानामो बे से बोइंग 737 शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त होकर सेंट जॉन्स नदी में गिर गया।

जैक्सनविले। क्यूबा से उत्तरी फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर विमान रनवे के खत्म होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में गिर गया। फ्लाइट में 143 लोगों सवार थे, जिनमें 136 यात्री और 7 क्रू मेंबर थे। प्लेन नवल एयर स्टेशन जैक्शनविले के रनवे से उड़ा और सीधे सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा।

नेवल एयर स्टेशन जैक्सनविले द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्यूबा के नौसैन्य अड्डे ग्वांतानामो बे से बोइंग 737 शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त होकर सेंट जॉन्स नदी में गिर गया। जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि एक समुद्री इकाई सहायता के लिए आगे आई।

इसे भी पढ़ें: विकिलीक्स के संस्थापक असांजे ने ऑस्ट्रेलिया से राजनयिक संरक्षण की मांग की

यह एक कमर्शल फ्लाइट था। प्लेन गहरे पानी में क्रैश नहीं हुआ इसलिए वह डूबा नहीं और प्लेन में मौजूद सभी लोगों की जान बच गई। जैक्शनविले के मेयर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हमारा एक कमर्शल प्लेन नदी में चला गया है। हमने अपने फायर ऐंड रेस्क्यू को घटना की जानकारी दे दी है। वे अपने काम में लग गए हैं। उन्होंने एक और ट्वीट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। कंपनी ने एसोसिएटेड प्रेस के संदेशों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़