पॉम्पियो ने उत्तर कोरिया के खिलाफ ‘‘पूर्ण प्रतिबंध लागू’’ करने की मांग की

Pompeo sought complete ban against North Korea
[email protected] । Jul 21 2018 9:33AM

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने आज संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से अपील की कि उत्तर कोरिया पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं और किम जोंग उन पर दबाव बनाया जाए ताकि प्योंगयांग परमाणु कार्यक्रम खत्म करे।

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने आज संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से अपील की कि उत्तर कोरिया पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं और किम जोंग उन पर दबाव बनाया जाए ताकि प्योंगयांग परमाणु कार्यक्रम खत्म करे। अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र में अपने को ‘‘ अलग - थलग ’’ किए जाने के दर्जे को खत्म कर सकता है लेकिन ‘‘ वहां तक पहुंचने के लिए हमें पुरजोर प्रतिबंध लगाने होंगे।’’ सुरक्षा परिषद के साथ बैठक के बाद पॉम्पियो संवाददाताओं से बात कर रहे थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़