पोम्पिओ रूस के शीर्ष राजनयिक सेर्गेई लावरोव से करेंगे मुलाकात

pompeo-will-meet-russia-s-top-diplomat-sergei-lavrov
[email protected] । Sep 23 2019 5:09PM

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंधों की इच्छा जाहिर की, लेकिन ट्रंप प्रशासन नियमित तौर पर मॉस्को की नीतियों, खासतौर पर यूक्रेन और सीरिया को लेकर उसकी आलोचना करता रहा है।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ रूस के शीर्ष राजनयिक सेर्गेई लावरोव से शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मिलेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की। इससे पहले दोनों की मुलाकात रूस के सोची शहर में हुई थी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय कंपनी ने किया अमेरिकी कंपनी से करार, हर साल करेगी 50 लाख टन LNG का आयात

वाशिंगटन और मॉस्को ने जब से 1987 की ‘इंटरमेडियेट न्यूक्लियर फोर्सेज’ संधि (मध्यवर्ती परमाणु बल संधि) खत्म की है, तब से दोनों देशों के बीच एक बार फिर हथियार बनाने की होड़ का दौर शुरू होने आशंका है। दरअसल इस संधि के तहत दोनों देशों के परमाणु और परंपरागत हथियार के उपयोग को सीमित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की उपलब्धियों का बखान करेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंधों की इच्छा जाहिर की, लेकिन ट्रंप प्रशासन नियमित तौर पर मॉस्को की नीतियों, खासतौर पर यूक्रेन और सीरिया को लेकर उसकी आलोचना करता रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़