ट्रंप के सलाहकार रोजर स्टोन की रूसी शख्स से मुलाकात का खुलासा

President Trump Ally Roger Stone Reveals Undisclosed Meeting With a Russian National
[email protected] । Jun 18 2018 5:34PM

विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर लंबे समय तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे रोजर स्टोन और उस रूसी शख्स की अज्ञात रही मुलाकात की जांच कर रहे हैं, जिसने हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी चीजें उन्हें कथित तौर पर बेचने की कोशिश की।

वॉशिंगटन। विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर लंबे समय तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे रोजर स्टोन और उस रूसी शख्स की अज्ञात रही मुलाकात की जांच कर रहे हैं, जिसने हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी चीजें उन्हें कथित तौर पर बेचने की कोशिश की। स्टोन और खुद को हेनरी ग्रीनबर्ग बताने वाले शख्स की मुलाकात के बारे में शुक्रवार को सदन की खुफिया समिति को भेजी गई चिट्ठियों में बताया गया। 

वॉशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले इस बारे में खबर दी थी। स्टोन और माइकल कैपुटो ने समिति के साथ अपनी बैठकों में इस मुलाकात के बारे में नहीं बताया। लेकिन अब उनका मानना है कि वह व्यक्ति एफबीआई का मुखबिर था जो ट्रंप के प्रचार अभियान को कमजोर करने की कोशिश में उनसे साठगांठ की कोशिश कर रहा था। कैपुटो ट्रंप के सहयोगी हैं जिन्होंने 2016 में यह मुलाकात कराई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़