बोलीविया में राष्ट्रपति चुनाव, तय होगा देश के लोकतंत्र का भविष्य

Bolivia election

बोलीविया कोविड-19 महामारी के साथ राजनीतिक अस्थिरता से भी गुजर रहा है। यह किसी जमाने में लातिन अमेरिका में राजनीतिक रूप से अस्थिर देश था लेकिन पूर्व राष्ट्रपति इवो मोराल्स के शासनकाल में इस देश में स्थिरता आई।

ला पाज। बोलीविया में रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है और पिछले कई महीनों की अस्थिरता के बाद यह चुनाव देश में लोकतंत्र का भविष्य तय करेगा। बोलीविया कोविड-19 महामारी के साथ राजनीतिक अस्थिरता से भी गुजर रहा है। यह किसी जमाने में लातिन अमेरिका में राजनीतिक रूप से अस्थिर देश था लेकिन पूर्व राष्ट्रपति इवो मोराल्स के शासनकाल में इस देश में स्थिरता आई। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी रैली में ट्रंप ने वाम दल पर लगाया अमेरिकी जीवन को तबाह करने का आरोप

वह देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जो यहां के मूल निवासी थे। वह पिछले साल के अंत में इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले गए क्योंकि उन्होंने चुनाव जीतने का दावा किया था लेकिन धोखाधड़ी के आरोप के बाद इस चुनाव को रद्द कर दिया गया था। उनके पद से हटने के बाद देश में अशांति का दौर शुरू हो गया और प्रदर्शनों में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। मोराल्स ने इस घटना को तख्तापलट करार दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़