दादा फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने ब्रिटेन पहुंचे प्रिंस हैरी

Prince Harry

दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ प्रिंस हैरी ब्रिटेन पहुंच गए है।बकिंघम पैलेस ने पुष्टि की थी कि हैरी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे लेकिन उनकी पत्नी मेगन मर्कले को चिकित्सकों ने यात्रा करने से बचने की सलाह दी है क्योंकि वह गर्भवती हैं।

लंदन। ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ प्रिंस हैरी अपने दादा और ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैलिफोर्निया से लंदन पहुंच गए हैं।‘द सन’ अखबार ने सोमवार को खबर दी कि 36 वर्षीय हैरी को लॉस एंजिलिस से आए ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान से रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर सवा एक बजे हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरते देखा गया जहां से वह लंदन स्थित अपने पूर्व घर ‘किंगस्टन पैलेस’ गए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रैफिक सिग्नल पर अश्वेत अधिकारी से दुर्व्यवहार, गवर्नर ने समीक्षा का निर्देश दिया

ब्रिटिश राजवंश में छठी पीढ़ी के वंशज हैरी ने मास्क लगा रखा था और सुरक्षाकर्मियों के घेरे में वह काले रंग की रेंज रोवर कार से हवाईअड्डे से बाहर निकले। बकिंघम पैलेस ने पुष्टि की थी कि हैरी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे लेकिन उनकी पत्नी मेगन मर्कले को चिकित्सकों ने यात्रा करने से बचने की सलाह दी है क्योंकि वह गर्भवती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़