प्रिंस फिलिप के निधन पर दी जाएगी 41 तोपों की सलामी, कोरोना के कारण लोग नहीं होंगे शामिल

Prince Philip death

प्रिंस फिलिप के निधन पर उन्हें तोपों की सलामी दी जाएगी।अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों से इसे घर पर ही रह कर टेलीविजन पर और ऑनलाइन देखने का अनुरोध कर रहे हैं। प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया था।

लंदन। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर उन्हें देश भर में, जिब्राल्टर और समुद्र में तोपों की सलामी दी जाएगी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लंदन, एडिनबर्ग, कार्डिफ एवं बेलफास्ट, जिब्राल्टर और रॉयल नौसेना युद्धकपोत से उन्हें 41 तोपों की सलामी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: चीन ने अमेरिका पर लगाया मानवीय त्रासदियां खड़ी करने का आरोप

इससे पहले, महारानी विक्टोरिया के 1901 में और विंस्टन चर्चिल के 1965 में निधन पर भी उन्हें तोपों की सलामी दी गई थी। अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों से इसे घर पर ही रह कर टेलीविजन पर और ऑनलाइन देखने का अनुरोध कर रहे हैं। प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़