आंशिक रूप से ठप पड़े काम पर चर्चा में नहीं हुई प्रगति: ट्रम्प

progress-in-discussions-partially-stalled-trump
[email protected] । Jan 6 2019 12:20PM

वहीं व्हाइट हाउस ने कहा कि कोष पर विस्तृत चर्चा नहीं की गई लेकिन प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि उसे दीवार निर्माण के लिए कोष चाहिए और वह आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज के मसले को भी एक बार में हल करना चाहता है।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए कोष की मांग पर व्हाइट हाउस के अधिकारी और कांग्रेस के सदस्यों के बीच हुई वार्ता का यूं तो कोई नतीजा नहीं निकल पाया लेकिन दोनों ही पक्षों ने आंशिक रूप से ठप पड़े सरकार के कामकाज को शुरू करने में रुचि दिखाई। ट्रम्प ने बातचीत पर ट्वीट किया, ‘‘ज्यादा प्रगति नहीं हुई।’’ डेमोक्रेट ने इस बात पर सहमति जतायी कि कुछ हलचल हुई। हालांकि व्हाइट हाउस 5.6 अरब डॉलर की मांग से पीछे नहीं हटा और सरकार के वापस काम शुरू करने पर भी विचार नहीं किया।

वहीं व्हाइट हाउस ने कहा कि कोष पर विस्तृत चर्चा नहीं की गई लेकिन प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि उसे दीवार निर्माण के लिए कोष चाहिए और वह आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज के मसले को भी एक बार में हल करना चाहता है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस के नेतृत्व में दो घंटे से अधिक चले सत्र के बाद दोनों पक्षों ने ये बयान दिया।बैठक से परिचित डेमोक्रेटस ने कहा कि व्हाइट हाउस की स्थिति ‘‘अस्थिर’’ थी।


यह भी पढ़ें: ब्राजील: दूरस्थ पश्चिमी हिस्से में 6.8 तीव्रता का भूकंप

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव क्रिस्टजेन नीलसन ने सीमा सुरक्षा पर भी जानकारी दी।डेमोक्रेटिक्स ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग से कोष की आवश्यकता पर विस्तृत लिखित जानकारी मांगी है, जिसको देने के लिए व्हाइट हाउस राज़ी हो गया है। समूह अब दोबारा रविवार को बैठक करेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़