राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संशोधित रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को दी मंजूरी

Vladimir Putin

क्रेमलिन की वेबसाइट के अनुसार पुतिन ने शुक्रवार को इस रणनीति को मंजूरी देते हुए शासनादेश पर दस्तखत किए। शनिवार को एक सरकारी वेबसाइट पर 44 पन्नों का यह दस्तावेज प्रकाशित किया गया।

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के संशोधित संस्करण को मंजूरी दी है। इसमें रूस की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालने संबंधी दूसरे देशों की शत्रुतापूर्ण हरकतों के विरुद्ध नए उपाय सुझाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पुतनिक वी टीके की खुराक ली थी? 

क्रेमलिन की वेबसाइट के अनुसार पुतिन ने शुक्रवार को इस रणनीति को मंजूरी देते हुए शासनादेश पर दस्तखत किए। शनिवार को एक सरकारी वेबसाइट पर 44 पन्नों का यह दस्तावेज प्रकाशित किया गया। इसमें रूस के राष्ट्रीय हितों एवं प्राथमिकताओं की रूपरेखा तय की गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़