9 मई को मॉस्को में पुतिन का पॉवर शो, रूसी राष्ट्रपति कोई बड़ा कदम उठाने का कर सकते हैं ऐलान

Putin
Creative Common
अभिनय आकाश । May 7 2022 6:14PM

विक्ट्री डे पुतिन के लिए बेहद अहम है। इसलिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि वह इसका इस्तेमाल किसी खास मकसद के लिए नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि इस दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कोई खतरनाक फैसला ले सकती है।

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। लेकिन इन सब के बीच सभी की निगाहें 9 मई पर टिकी हुई हैं। 48 घंटे बाद मास्को में पुतिन का पॉ़वर शो होने वाला है। रूस में 9 मई को विक्ट्री डे परेड मनाई जाएगी। ये दिन दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद में मनाया जाता है। जैसे भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का परेड देखने को मिलता है। उसी तरह रूस के लिए भी ये दिन बेहद ही खास है। इसी दिन रूसी सेना की विशेष परेड होती है। 

 क्या है रूस का विक्ट्री डे परेड

रूस के लिए ये परेड एक उत्सव सरीखा है। नाजी जर्मनी की हार पर कई देश वीईडे यानी विक्ट्री ऑन यूरोप डे के रूप में 7 मई को मनाते हैं। इस दिन नाजियों ने फ्रांस में समर्पण किया था। लेकिन सोवियत सेना 9 मई को बर्लिन सोवियत सेना के कब्जे में आ गया था। इसी दिन रूसी नेता मॉस्को के मशहूर रेड क्वायर पर अपने महान नेता व्लदिमीर लेनिन की कब्र के पास जमा होते हैं। इस दिन रूस में राष्ट्रीय अवकाश होती है।  

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुतारेस के शांति प्रयासों का समर्थन किया

यूक्रेन में ऑपरेशन के नये फेज का ऐलान? 

विक्ट्री डे पुतिन के लिए बेहद अहम है। इसलिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि वह इसका इस्तेमाल किसी खास मकसद के लिए नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि इस दिन रूसी  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कोई खतरनाक फैसला ले सकती है। ब्रिटेन और अमेरिका के इंटेलिजेंस अफसरों का ये दावा है कि कोई बड़ा निर्णय पुतिन की ओर से लिया जा सकता है। यूक्रेन में ऑपरेशन के नये फेज का ऐलान भी हो सकता है। इसके साथ ही पुतिन की ओर से नाटो- यूरोपीय यूनियन को जवाबी एक्शन का संदेश भी दिया जा सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़