पुतिन ने वैश्विक व्यापार में डॉलर की भूमिका पर फिर से विचार करने का किया आह्वान

putin-says-roll-of-dollar-should-be-revisited-in-global-trade

पुतिन ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलाव ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठनों को अपनाए जाने और डॉलर की भूमिका पर पुनर्विचार का आह्वान किया है डॉलर का मुद्दा पूरी दूनिया पर दबाव बनाने का जरिया बन गया है।

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को वैश्विक व्यापार में डॉलर की भूमिका पर फिर से विचार करने का आह्वान किया। साथ ही अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह दुनिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक आर्थिक मंच की बैठक को संबोधित करते हुए पुतिन ने बड़े सुधारों की बात की और कहा कि डॉलर पर विश्वास घट रहा है।

पुतिन ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलाव ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठनों को अपनाए जाने और डॉलर की भूमिका पर पुनर्विचार का आह्वान किया है डॉलर का मुद्दा पूरी दूनिया पर दबाव बनाने का जरिया बन गया है।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक मंच पर रूस,चीन दिखाएंगे एकजुटता, शी ने पुतिन को बताया था “सबसे अच्छा मित्र”

कई बार अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर चुके रूस के प्रमुख पुतिन बार-बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापित की गयी वैश्विक वित्तीय प्रणाली की मुखर आलोचना करते रहे हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने अमेरिका पर अपने अधिकार क्षेत्र को पूरी दुनिया तक विस्तारित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ना केवल सामान्य अंतरराष्ट्रीय संवाद के तर्क से विरोधाभास रखती है बल्कि भविष्य के हितों की पैरवी भी नहीं करती।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़