अमेरिका के दोनों दुश्मन देशों के नेता हुए बीमार, खांसते, कंबल से पैर ढंकते दिखे पुतिन, जिनपिंग को हुई ये बीमारी

Putin Jinping
Creative Common
अभिनय आकाश । May 11 2022 2:22PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पार्किसंस संबंधित रोग से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेरेब्रल एन्यूरिज्म से जूझ रहे हैं।

अमेरिका के दो बड़े दुश्मन चीन और रूस जिसको लेकर वो अपने टू फ्रंट वार की रणनीति पर काम कर रहा है। लेकिन अमेरिका के दोनों दुश्मन देशों के सबसे बड़े नेता इस समय बीमार चल रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पार्किसंस संबंधित रोग से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेरेब्रल एन्यूरिज्म से जूझ रहे हैं। 

खांसते कंबल से पैर ढंकते दिखे पुतिन 

मॉस्को में हुई विक्ट्री डे परेड में रूसी राष्ट्रपति पुतिन खांसते कंबल से पैर ढंकते दिखे। इससे उनके स्वास्थ्य के गड़बड़ होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इससे पहले भी पुतिन के खराब स्वास्थ्य को लेकर रिपोर्ट्स आई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर पूर्व सोवियत संघ की जीत को चिह्नित करने के लिए 9 मई के समारोह के दौरान अज्ञात सैनिकों की कब्रगाह में प्रवेश करते वक्त रूसी राष्ट्रपति भारी कदमों के साथ धीरे-धीरे चले। मीडिया रिपोर्ट्स में पार्किंसंस संबंधित रोग से पीड़ित बताया गया था हालांकि क्रेमलिन ने साफ कर दिया था कि पुतिन एकदम स्वस्थ हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन ने किया ऐसा समझौता, टेंशन में आया अमेरिका, सोलोमन आइलैंड पर बनाया सैन्य बेस

जिनपिंग को सेरेब्रल एन्यूरिज्म नाम की बीमारी हुई 

एक ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हु और आजकल शून्य-कोविड नीति की आलोचना और अर्थववस्था से परेशान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेरेब्रल एन्यूरिज्म नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2021 के अंत में जिनपिंग को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। सेरेब्रल या इंट्राक्रैनियल एन्यूरिज्म एक ऐसी स्थिति है जहां मस्तिष्क में रक्त वाहिका कमजोर हो जाती है। इस बीमारी में  स्ट्रोक, कोमा या मौत भी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर, जेनेटिक रूप से नसों का कमजोर होना, संक्रमण, चोट और ट्यूमर से संक्रमित व्यक्तियों में यह रोग होने की आशंका ज्यादा होती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़