तोक्यो में कोविड-19 के कुल 4,058 रिकॉर्ड मामले सामने आए, ओलंपिक के लिए चिंता बढ़ी

Record cases of virus in Tokyo in the middle of Olympic Games

ओलंपिक खेलों के बीच में तोक्यो में वायरस के रिकॉर्ड मामले बढ़े।जापान में कोविड-19 से 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तोक्यो के पड़ोसी सैतामा, चीबा और कनागवा प्रांतों में रिकॉर्ड दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

तोक्यो। जापान की राजधानी तोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों के बीच कोविड-19 के कुल 4,058 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। सिटी हॉल ने शनिवार को यह जानकारी दी। आलोचक लंबे वक्त से ओलंपिक को टालने या रद्द करने की मांग कर रहे थे क्योंकि इन खेलों में दुनिया भर के लाखों खिलाड़ी, कॉरपोरेट प्रायोजक और मीडिया जुटता है। खिलाड़ियों की कोरोना वायरस के लिए हर दिन जांच हो रही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी वायुसेना अड्डे पर दुर्घटना में एक वायुसेना कर्मी की मौत, तीन अन्य घायल

ओलंपिक में काम कर रहे 21 लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें से कोई भी खिलाड़ी नहीं था। खेलों में 241 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 23 एथलीट हैं। जापान में कोविड-19 से 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तोक्यो के पड़ोसी सैतामा, चीबा और कनागवा प्रांतों में रिकॉर्ड दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़