तोक्यो में कोरोना मामले में बढ़ोतरी के बाद अधिकारियों ने दी चेतावनी, कहा-इतने मामले पहले नहीं देखें

Record increase in corona cases in tokyo, officials warn

तोक्यो में 12 जुलाई से चौथा आपातकाल लागू है। घरों पर रहने के अनुरोध के बावजूद लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। तोक्यो में डेल्टा वैरिएंट से मामले बढे हैं लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं है कि इसका प्रसार ओलंपिक प्रतिभागियों से जापान के लोगों को हुआ है।

तोक्यो। जापानी अधिकारियों ने तोक्यो में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढोतरी के बाद चेतावनी दी है। मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबू कातो ने कहा ,‘‘ हमने कोरोना संक्रमण के मामलों में इतनी बढोतरी पहले नहीं देखी थी।’’ उन्होंने कहा कि नये मामले तोक्यो में ही नहीं बल्कि पूरे जापान में बढ रहे हैं। तोक्यो में कल 3177 नये मामले आये थे। सरकार के शीर्ष मेडिकल सलाहकार डॉक्टर शिगेरू ओमी ने कहा ,‘‘ संक्रमण दर कम होने का नाम ही नहीं ले रही। कई कारणों से यह बढ रही है। सबसे बड़ा जोखिम तो यह है कि इसे संकट मान ही नही रहे हैं जिससे संक्रमण बढता जा रहा है। इससे चिकित्सा तंत्र दबाव में आ गया है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में लेक तेहो के निकट विमान हादसे में छह लोगों की मौत

तोक्यो में 12 जुलाई से चौथा आपातकाल लागू है। घरों पर रहने के अनुरोध के बावजूद लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। तोक्यो में डेल्टा वैरिएंट से मामले बढे हैं लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं है कि इसका प्रसार ओलंपिक प्रतिभागियों से जापान के लोगों को हुआ है। तोक्यो के अधिकारियों ने गुरूवार को कहा कि दो विदेशी खिलाड़ी अस्पताल में हैं और 38 अन्य होटल में पृथकवास में है। जापान में 9500 से अधिक मामले आये हैं जो नया रिकॉर्ड है।बुधवार को संक्रमितों की संख्या 892000 थी और 15000 मौतें हो चुकी है। अभी जापान की 26 . 3 प्रतिशत आबादी को टीके की दोनों डोज लगी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़