शंघाई में घरों में कैद लोग सड़कों पर उतरे, लॉकडाउन को हटाने की मांग की
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । May 28 2022 5:49PM
शंघाई में निवासियों ने लॉकडाउन हटाने की मांग की है।निवासियों ने मांग की कि उन्हें बिना समयसीमा या प्रतिबंधों के आवागमन की अनुमति दी जाये। स्थानीय समितियों ने पाबंदियों में मामूली राहत देते हुए कहा है कि सिर्फ ऐसे लोग ही घरों से बाहर निकल सकेंगे, जिनके पास अनुमति होगी।
बीजिंग।चीन के शंघाई नगर में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये लगाये गये लॉकडाउन को हटाने की मांग करते हुए लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। शंघाई के लोगों में लॉकडाउन पाबंदियों को लेकर नाराजगी है। शंघाई शहर के लोग कोविड-19 पाबंदियों में राहत की मांग कर रहे हैं। शंघाई में 2.1 करोड़ से अधिक लोग अब ‘‘एहतियाती क्षेत्रों’’ में हैं।
इसे भी पढ़ें: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और LGBT पर सख्त कानून पेश करने वाला है यह देश, सजा में दिए जाते है 100 कोड़े
सैद्धांतिक रूप से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बाहर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। कुछ लोगों को जारी किये गये विशेष पास के जरिये बाहर जाने की अनुमति है। निवासियों ने मांग की कि उन्हें बिना समयसीमा या प्रतिबंधों के आवागमन की अनुमति दी जाये। स्थानीय समितियों ने पाबंदियों में मामूली राहत देते हुए कहा है कि सिर्फ ऐसे लोग ही घरों से बाहर निकल सकेंगे, जिनके पास अनुमति होगी।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़