रूस ने NATO गठबंधन से तोड़ा रिश्ता, क्यों लिया ये फैसला? आगे क्या बड़ा करने की है योजना

Russia
अभिनय आकाश । Oct 19 2021 7:10PM

रूसी मिशन के आठ सदस्यों को निकालने के नाटो के फैसले के बाद रूस के विदेश मंत्री की तरफ से ये ऐलान किया गया है। रूस के विदेश मंत्री की तरफ से कहा गया कि मॉस्को में सभी ऑफिस बंद होंगे। जरूरी बात बेल्जियम में हमारे दूत से करे।

नाटो की रूसी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज होकर रूस ने इस गठबंधन से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। मॉस्को में रूस नाटो के सभी दफ्तर को बंद करेगा। रूस के विदेश मंत्री ने नाटो के लिए अपने मिशन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। रूसी मिशन के आठ सदस्यों को निकालने के नाटो के फैसले के बाद रूस के विदेश मंत्री की तरफ से ये ऐलान किया गया है। रूस के विदेश मंत्री की तरफ से कहा गया कि मॉस्को में सभी ऑफिस बंद होंगे। जरूरी बात बेल्जियम में हमारे दूत से करे। 

नाटो ने जासूसी का आरोप लगा रूसी अधिकारियों को हटाया

नाटो ने रूस के 8 अधिकारियों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए उन्हें निकाल दिया था। स्काई न्यूज के अनुसार नाटो ने यह कार्रवाई रूसी अधिकारियों की हत्याओं और जासूसी की घटनाओं में संलिप्तता के चलते की। आठ सदस्यों की मान्यता वापस ले ली है, जो अघोषित रूसी खुफिया अधिकारी थे। जिसके बाद से ही रूस की तरफ से जावबी कार्रवाई किए जाने की अटकरले लगाई जाने लगी थी। 

इसे भी पढ़ें: रूस में बरपा कोरोना का जोरदार कहर! एक दिन में सर्वाधिक लोगों की मौत

 रूस ने जवाब में यह कदम उठाया 

 रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सैन्य गठबंधन में रूस के मिशन के आठ सदस्यों को नाटो द्वारा पिछले हफ्ते निष्कासित करने के जवाब में यह कदम उठाया गया है। नाटो का आरोप है कि रूस के मिशन के कुछ सदस्य खुफिया के तौर पर गोपनीय तरीके से काम कर रहे थे और उसने अपने मुख्यालय में मॉस्को की टीम को आधा कर दिया। लावरोव ने घोषणा की कि मॉस्को में नाटो के सैन्य संपर्क एवं सूचना कार्यालयों को बंद कर दिया जाएगा। लावरोव ने कहा, ‘‘नाटो के जानबूझकर की गई कार्रवाई के जवाब में हम नाटो के लिए अपने स्थायी मिशन का काम संभवत: एक नवंबर से रोक रहे हैं, इसमें मुख्य सैन्य राजदूत का कार्य भी शामिल है। इसमें कुछ और दिन भी लग सकता है।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिमी गठबंधन और मॉस्को के बीच संपर्क बेल्जियम में रूस के दूतावास के माध्यम से किया जा सकता है।  

क्या है नाटो

नाटो अमेरिका के नेतृत्व वाला दुनिया सबसे बड़ा सैन्य गठबंधन है जिसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में है। इसका पूरा नाम North Atlantic Treaty Organization अर्थात् उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन है। इसके सदस्य देशों की संख्या 29 है।

20 इकाई बनाने की योजना

 इस साल मई के महीने में ही रूस की सेना ने नाटो से खतरा बढ़ने का दावा करते हुए देश के पश्चिमी हिस्से में 20 इकाई बनाने की घोषणा की थी। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोग्यू की तरफ से कहा गया था कि  हम इस साल के आखिर तक पश्चिमी सैन्य जिले में 20 अन्य इकाइयां एवं प्रतिष्ठान बनायेंगे। उन्होंने रूस की सीमा के पास अमेरिकी सामरिक बमवर्षकों की उड़ानों में बढ़ोत्तरी, नाटो जंगी जहाजों की तैनाती, इस गठबंधन के सैन्यबलों के सघन अभ्यासों की ओर इशारा किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़