Huawei 5G सेवाओं के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को रूस ने बताया अनुचित

russia-criticise-us-on-action-against-huawei-on-5g
[email protected] । Jul 26 2019 5:47PM

रूस ने चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी हुवावेई की 5 जी सेवाओं के खिलाफ अमेरिका की दंडात्मक कार्रवाई की बृहस्पतिवार को आलोचना की। रूस ने इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया है।

नयी दिल्ली। रूस ने चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी हुवावेई की 5 जी सेवाओं के खिलाफ अमेरिका की दंडात्मक कार्रवाई की बृहस्पतिवार को आलोचना की। रूस ने इसे " अनुचित " और " अन्यायपूर्ण" बताया है। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण लीबिया में हफ्तार बलों पर IS के हमले में नौ लोगों की मौत

अमेरिका ने सुरक्षा चिताओं को लेकर हुवावेई को प्रतिबंधित कर दिया है और वह अन्य देशों पर कंपनी के परिचालन को रोकने के लिए दबाव डाल रहा है। हुवावेई दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी है। रूसी दूतावास के नव -नियुक्त उप प्रमुख रोमन बाबूशकिन ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि "हम प्रतिस्पर्धा के अनुचित साधनों के खिलाफ हैं। अमेरिका हुवावेई के खिलाफ जो कर रहा है वह अनुचित है।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़