रूस ने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की

russia-offers-mediation-between-indo-pak
[email protected] । Mar 2 2019 4:59PM

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, रूस के विदेश मंत्री लाउरोव ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने और बातचीत के लिये स्थान मुहैया कराने की पेशकश की बात दोहराई।

इस्लामाबाद। रूस ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान को मौजूदा गतिरोध खत्म के लिये मध्यस्थता करने और बातचीत के लिए स्थान मुहैया कराने की पेशकश की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लाउरोव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद क्षेत्र के हालात पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: आखिर कब सुधरेगा पाकिस्तान, क्यों कर रहा है लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, "रूस के विदेश मंत्री लाउरोव ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने और बातचीत के लिये स्थान मुहैया कराने की पेशकश की बात दोहराई।" कुरैशी ने क्षेत्र में तनाव को कम करने में रूस की संतुलित और रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: अब F-16 लड़ाकू विमान के इस्तेमाल पर अमेरिका पाकिस्तान पर कसेगा शिकंजा

उन्होंने रूस के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि उन्होंने दिन में संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मॉस्को की रचनात्मक भूमिका को स्वीकार किया था, जिसे अच्छा समर्थन मिला था।" विदेश कार्यालय के मुताबिक दोनों विदेश मंत्रियों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये विचार-विमर्श जारी रखने पर सहमति जताई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़