मॉस्को में चुनाव प्रदर्शन के दौरान रूसी पुलिस ने 1400 लोगों को गिरफ्तार किया

russian-police-arrest-more-than-1-000-in-moscow-protest
[email protected] । Jul 28 2019 3:12PM

मॉस्को में शनिवार को चुनाव संबंधी मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान रूसी पुलिस ने करीब 1400 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में करीब 3500 लोगों ने हिस्सा लिया था।

मॉस्को। मॉस्को में शनिवार को चुनाव संबंधी मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान रूसी पुलिस ने करीब 1400 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में करीब 3500 लोगों ने हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ें: Huawei 5G सेवाओं के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को रूस ने बताया "अनुचित"

अधिकारियों द्वारा विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने के बाद शनिवार को यह प्रदर्शन किया गया। करीब एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों पर यह फैसला वापस लेने का दबाव बनाने के लिए 22,000 लोग सड़कों पर उतरे थे। शनिवार को मौके पर मौजूद ‘एएफपी’ के पत्रकारों ने बताया कि पुलिस ने सिटी हॉल के बाहर एकत्रित होने की कोशिश कर रहे लोगों को रोकने के लिए लाठियां चलाईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़