बिना पुरुष के विदेश घूमने जा सकेंगी सऊदी अरब महिलाएं, यात्रा प्रतिबंध को हटाया

saudi-arabia-allows-women-to-travel-without-male-guardian-s-approval
[email protected] । Aug 21 2019 12:56PM

सऊदी अरब में 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पासपोर्ट हासिल करने और किसी पुरुष ‘संरक्षक’ की अनुमति के बिना विदेश यात्रा की इजाजत संबंधी ऐतिहासिक सुधारों को लागू कर दिया गया है। इन सुधारों की घोषणा इसी महीने की शुरुआत में की गई थी।मंगलवार को इन्हें लागू कर दिया गया।

रियाद। सऊदी अरब में 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पासपोर्ट हासिल करने और किसी पुरुष ‘संरक्षक’ की अनुमति के बिना विदेश यात्रा की इजाजत संबंधी ऐतिहासिक सुधारों को लागू कर दिया गया है। इन सुधारों की घोषणा इसी महीने की शुरुआत में की गई थी।मंगलवार को इन्हें लागू कर दिया गया। इस कदम से प्रतिबंधात्मक संरक्षकता प्रणाली कमजोर हुई है जो लंबे समय से महिलाओं के दमन का प्रतीक रही है।

इसे भी पढ़ें: हज यात्रा समापन की ओर, अराफात पर्वत पर पहुंचे 20 लाख से अधिक हाजी

विभाग ने ट्विटर पर कहा कि पासपोर्ट विभाग ने पासपोर्ट की अवधि बढ़ाने या पासपोर्ट जारी करने और देश से बाहर यात्रा की अनुमति के संबंध में 21 वर्ष और उससे अधिक महिलाओं के आवेदन स्वीकार करने आरंभ कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब में हज यात्रा के लिए 25 लाख से अधिक मुसलमान पहुंचेंगे मक्का

इससे पहले महिलाओं को इन कामों के लिए उनके पुरुष ‘‘संरक्षकों’’-पति, पिता और अन्य पुरुष संबंधियों की इजाजत की आवश्यकता होती थी। इसके अलावा, सऊदी अरब में महिलाओं को बच्चे के जन्म, शादी या तलाक को आधिकारिक रूप से पंजीकृत कराने का अधिकार मिल गया है। उन्हें पुरुषों की ही तरह नाबालिग बच्चों के संरक्षक के तौर पर मान्यता दी गई है। इस सुधारों की देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रशंसा हुई है, लेकिन कट्टर रूढिवादियों ने इन्हें ‘‘गैर इस्लामी’’ बताकर इनकी निंदा की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़