बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीमों की सुरक्षा बढ़ाई गई

security-of-polio-vaccination-teams-increased-in-balochistan

चमन के सहायक आयुक्त सैयद सामी आगा ने मीडिया को बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे शहर सुल्तान जई में पोलियो टीकाकरण टीम पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी थीं।

क्वेटा। पाकिस्तान के चमन इलाके में एक महिला बाल स्वास्थ्य कर्मी की हत्या और एक अन्य के घायल होने की घटना के बाद अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो टीकाकरण टीमों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चमन के सहायक आयुक्त सैयद सामी आगा ने मीडिया को बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे शहर सुल्तान जई में पोलियो टीकाकरण टीम पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी थीं। उन्होंने पुष्टि की कि इस हमले में एक महिला पोलियो कर्मी की मौत हो गई और एक अन्य कर्मी घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें: बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की गोली मारकर की हत्या

प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमने पूरे प्रांत में टीकाकरण टीमों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में 25 लाख से अधिक बच्चों का पोलियो टीकाकरण किया जाना है। पोलियो टीकाकरण अभियान में करीब 2,60,000 स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए करीब 1,50,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस सप्ताह की शुरूआत में देश के अन्य हिस्सों में भी आतंकवादियों ने पोलियो कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया था। बन्नू में 23 अप्रैल को टीकाकरण टीम के साथ तैनात एक पुलिसकर्मी को भी गोली मार दी गई थी। पोलियो अब दुनिया के तीन देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में रह गया है। हालांकि पापुआ न्यू गिनी में भी पिछले साल के अंत में कुछ मामले सामने आए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़