टेक्सास की महिला ने एक साथ दिया छह बच्चों को जन्म, महिला एकदम स्वस्थ

six-women-born-together-with-a-texas-woman
[email protected] । Mar 16 2019 11:06AM

अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ है।

ह्यूस्टन। टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला छह बच्चों को जन्म देती है। महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास की संस्था के प्रमुख बने भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर

अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ है।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास विश्वविद्यालय ऊर्जा संस्थान का नेतृत्व करेंगे भारतीय अमेरिकी

अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है।उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़