श्रीलंका ने पश्चिमी तटीय शहर में सांप्रदायिक झड़पों के बाद लगाया कर्फ्यू

sri-lanka-curfew-imposed-after-communal-clashes-in-western-coastal-city

कैथोलिक बहुल इस क्षेत्र में शनिवार से कैथोलिक और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव में वृद्धि हुई। इसे ईस्टर संडे के मौके पर गिरिजाघरों और होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत का परिणाम माना जा रहा है।

कोलंबो । श्रीलंका पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह कर्फ्यू सोमवार सुबह छह बजे तक लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका आतंकी हमले के बाद कैथलिक गिरजाघरों में पहली बार हुई रविवार की सामूहिक प्रार्थना सभा

कैथोलिक बहुल इस क्षेत्र में शनिवार से कैथोलिक और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव में वृद्धि हुई। इसे ईस्टर संडे के मौके पर गिरिजाघरों और होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत का परिणाम माना जा रहा है। यहां के निवासियों ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच यहां शनिवार से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: ICC ने श्रीलंका के दो खिलाड़ियों को इस आरोप में किया निलंबित

इस महीने की शुरुआत में नेगोम्बो में मुस्लिम और ईसाइयों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गये। यहीं पर सेंट सेबेस्टियन चर्च भी है जिस पर ईस्टर के दिन हमला हुई था। इस झड़प के बाद कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने ईसाइयों और अन्य समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़